राजस्थान में मृत बछड़े को मंदिर में फेंका गया, केस दर्ज
राजस्थान के जयपुर में एक गाय के मृत बछड़े को एक मंदिर में फेंके जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध किया और पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना हंस महल स्थित हनुमान मंदिर की बताई जा रही है।