राजस्थान में मेडिकल कॉलेज में हॉस्टल के पीछे मिला छात्र का शव, परिवार ने कहा- हुई हत्या
सीकर (राजस्थान) में मंगलवार को श्री कल्याण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के एक छात्र का शव उसके हॉस्टल के पीछे से मिला। मृतक के भाई के मुताबिक, उसके भाई की हत्या हुई है। पुलिस ने हॉस्टल में रहने वाले कुछ छात्रों से पूछताछ की और कहा, "रैगिंग व हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।"