राजस्थान में मेले में विवाद सुलझाने गए कॉन्स्टेबल की चाकू से गोदकर की गई हत्या
सिरोही (राजस्थान) में महाशिवरात्रि पर लगे एक मेले में शुक्रवार रात निरंजन सिंह नामक कॉन्स्टेबल की कुछ लोगों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बकौल पुलिस, मेले में दो गुटों में झगड़ा होने के बाद कॉन्स्टेबल विवाद सुलझाने गया था जहां आरोपियों ने उस पर ही हमला कर दिया। पुलिस की 8 टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।