राजस्थान में मोटर ठीक करने के दौरान कुएं में करंट आने से दो सगे भाइयों समेत तीन की हुई मौत
राजस्थान पुलिस के अनुसार, भीलवाड़ा ज़िले के गांव में बुधवार को कुएं के अंदर मोटर ठीक करने के दौरान करंट आने से दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कुएं की खुदाई का काम चल रहा था। बकौल पुलिस, पोस्टमॉर्टम के बाद तीनों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।