राजस्थान में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिसकर्मियों को चुकाना होगा दोगुना जुर्माना

राजस्थान के अपर पुलिस महानिदेशक (ट्रैफिक) वी.के. सिंह ने कहा है कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर राज्य के पुलिसकर्मियों को निर्धारित जुर्माने से दोगुना जुर्माना चुकाना होगा। उन्होंने कहा कि हेलमेट नहीं लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने या रेड लाइट जंप करने पर कार्रवाई की जाएगी। बकौल सिंह, इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

Load More