राजस्थान में युवक को खा गया लकड़बग्घा, बचा केवल सिर
राजस्थान के दौसा में एक 20 वर्षीय युवक को लकड़बग्घे द्वारा खाए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक का केवल सिर बचा है और लकड़बग्घा उसे करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता ले गया था। कुछ दूरी पर खून से सने कपड़े मिले हैं और घटनास्थल पर लकड़बग्घे के पंजों के निशान भी मिले हैं।