राजस्थान में युवक को सांप ने डसा, युवक के साथ ज़िंदा सांप लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन
चुरू (राजस्थान) में घर पर काम कर रहे 22 वर्षीय युवक को सांप के डसने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक को जिस सांप ने काटा था उसे पकड़कर परिजन ने डिब्बे में बंद कर लिया और अस्पताल ले आए। परिजन ने कहा कि सांप की प्रजाति पता चलने पर डॉक्टरों को इलाज में आसानी होती है।