राजस्थान में 22 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालने के बाद की खुदकुशी
राजस्थान के राजसमंद में एक 22-वर्षीय युवक ने बुधवार शाम को एलिवेटेड पुलिया से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली और यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। खुदकुशी से पहले मृतक युवक ने इंस्टाग्राम पर रील शेयर कर लिखा था, "उसे मेरी मौत से खुशी होगी तो उसे खुश करते हैं।" युवक एक रेस्टोरेंट में काम करता था।