राजस्थान में युवक व युवती का 3 लोगों ने किया अपहरण, परिजन को भेजा अश्लील वीडियो
टोंक (राजस्थान) में एक युवक व युवती का अपहरण करने वाले 3 लोगों को पुलिस ने 1 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने दोनों का अश्लील वीडियो बनाकर युवक के परिजन को भेजकर ₹5 लाख फिरौती मांगी थी जिसके बाद शिकायत पर पुलिस ने अभियान चलाकर आरोपियों को पकड़ लिया। युवक ने महिला को रास्ते में लिफ्ट दी थी।