राजस्थान में युवकों ने बच्चों को दी गालियां, विरोध करने पर परिवार के लोगों पर किया हमला
जयपुर (राजस्थान) के पार्क में कई युवकों ने एक परिवार पर बेल्ट, डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया जिसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवकों ने बच्चों को शराब के नशे में गालियां दी जिसका विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की थी। बकौल रिपोर्ट्स, लोगों द्वारा सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।