राजस्थान में रंजिश के चलते 3 लोगों ने दादा के सामने पीट-पीटकर की नाबालिग लड़के की हत्या

चूरू (राजस्थान) में कथित तौर पर रंजिश के चलते 3 लोगों ने शुक्रवार रात एक नाबालिग लड़के की उसके दादा के सामने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के दादा ने बताया कि घटना के समय लड़का मोबाइल रिचार्ज कराने दुकान गया हुआ था व उनके शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। मृतक के पिता 15-दिन पहले ही विदेश गए हैं।

Load More