राजस्थान में रक्तदान करने के बाद युवक की हुई मौत, डॉक्टर ने जताई कार्डियक अरेस्ट की आशंका

जयपुर (राजस्थान) के सवाई मानसिंह अस्पताल में रक्तदान करने के बाद 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। अस्पताल में इमरजेंसी विभाग के उप-अधीक्षक डॉ. जगदीश मोदी ने बताया कि अस्पताल से बाहर निकलने के बाद शख्स के सीने में दर्द उठा था। डॉ. मोदी के मुताबिक, युवक की मौत का प्राथमिक कारण कार्डियक अरेस्ट माना जा रहा है।

Load More