राजस्थान में रक्षाबंधन पर कल भी सरकारी बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को ट्वीट कर एलान किया कि रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाएं व लड़कियां आज (30 अगस्त) के साथ 31 अगस्त को भी राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की सभी श्रेणी की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह निर्णय रक्षाबंधन का मुहूर्त रात्रिकालीन होने के कारण लिया गया है।

Load More