राजस्थान में रक्षाबंधन पर सरकारी बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं
राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में 30 अगस्त (बुधवार) को रक्षाबंधन के मौके पर महिलाएं व लड़कियां राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) की बसों में राज्य की सीमा के अंतर्गत मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। इस मुफ्त यात्रा का खर्च राज्य सरकार उठाएगी।