राजस्थान में 'राइट टू हेल्थ' बिल को राज्यपाल ने दी मंज़ूरी
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य की विधानसभा द्वारा पारित किए गए 'राइट टू हेल्थ' बिल को बुधवार को मंज़ूरी दे दी। इसके तहत राजस्थान के निवासी राज्य के सरकारी व चुनिंदा निजी अस्पतालों में निशुल्क इलाज करा सकेंगे। गौरतलब है, राजस्थान में 50,000 से अधिक चिकित्साकर्मियों ने इस बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।