राजस्थान में राखी बांधने के बहाने भागी दुल्हन 15 माह बाद मिली, शादी के लिए दिए गए थे ₹3 लाख
राजस्थान पुलिस ने शादी के कुछ दिनों बाद ज़ेवर लेकर भागी एक महिला को 15 माह बाद भोपाल (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, पीड़ित शख्स ने महिला से शादी करवाने के एवज़ में एक एजेंट को ₹3 लाख दिए थे और अगस्त-2021 में शादी के कुछ दिनों बाद वह रक्षाबंधन के बहाने घर से फरार हो गई।