राजस्थान में राज्यवर्धन के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान करने वाले राजपाल ने वापस लिया नामांकन
झोटवाड़ा (राजस्थान) से बीजेपी उम्मीदवार राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान करने वाले पार्टी के बागी नेता राजपाल सिंह शेखावत ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। राजपाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनकी फोन पर बात हुई थी। बकौल राजपाल, राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनाना ज़्यादा ज़रूरी है।