राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख की हत्या करने वाले दोनों शूटर लाए गए दिल्ली

राजस्थान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाले दोनों शूटर्स समेत 3 आरोपियों को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया है जिनका वीडियो सामने आया है। सभी आरोपियों को दिल्ली में क्राइम ब्रांच के कार्यालय में रखा गया है। आरोपियों ने गोगामेड़ी के घर में गोली मारकर उनकी हत्या की थी।

Load More