राजस्थान में रिहायशी इलाके में घूम रहे तेंदुए का वीडियो आया सामने
राजस्थान के उदयपुर में रिहायशी इलाके में एक तेंदुआ घूमता दिखा है जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। स्थानीय लोगों ने तेंदुए के इलाके में घूमने की सूचना वन विभाग की टीम को दी जिसने इलाके में तलाशी अभियान चलाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेंदुआ एक घर में घुस गया था और उसने एक गाय का भी शिकार किया है।