राजस्थान में रिहायशी कॉलोनी में बाउंड्री पर टहलता दिखा बाघ, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
अलवर (राजस्थान) में शुक्रवार सुबह 6 बजे सरिस्का टाइगर रिज़र्व से सटी एक कॉलोनी में एक बाघ घर की बाउंड्री पर टहलता दिखाई दिया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। एक स्थानीय महिला ने बताया कि पालतू कुत्ते के भौंकने पर देखा तो बाघ बाउंड्री पर करीब 4 मिनट तक घूमता रहा और फिर जंगल की तरफ भाग गया।