राजस्थान में रील्स बनाने के लिए बेसबॉल से कारों के शीशे तोड़ते दिखे लड़के, वीडियो आया सामने
अलवर (राजस्थान) में गुरुवार देर रात रील्स बनाने के लिए करीब 8-लड़कों ने डंडों-बेसबॉल से घरों के बाहर खड़ी कारों के शीशे तोड़ दिए जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में दिखे एक लड़के ने पुलिस को बताया कि सभी लड़के शराब के नशे में थे और सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए रील्स अपलोड करने वाले थे।