राजस्थान में रुकने का इशारा करने पर चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर घसीटा

झुंझुनू (राजस्थान) में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर 10 मीटर तक घसीटे जाने का वीडियो सामने आया है। पुलिसकर्मी के मुंह के बल सड़क पर गिर जाने से उसके सिर व हाथ-पैर में चोटें आईं और वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिसकर्मी ने फोन पर बात करते हुए गुज़र रहे चालक को रुकने का इशारा किया था।

Load More