राजस्थान में रुपयों का लालच देकर कई लोगों का कराया जा रहा था धर्मांतरण, पकड़े गए 3 लोग
भरतपुर (राजस्थान) में रुपयों का लालच देकर कई लोगों का धर्मांतरण कराने का प्रयास करने के आरोप में 3 लोग हिरासत में लिए गए हैं। वीएचपी के ज़िला अध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि पुलिस के साथ मौके पर पहुंचने पर लोग वहां से भागने लगे। बकौल सिंह, मौके से रुपयों के हिसाब-किताब की कॉपी व कुछ सर्टिफिकेट मिले हैं।