राजस्थान में रेप केस में आरोपी के भाई से ₹30,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए 2 हेड कॉन्स्टेबल

जयपुर (राजस्थान) एसीबी की टीम ने सोमवार को भट्टा बस्ती थाने के 2 हेड कॉन्स्टेबल को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने रेप के एक केस में कार्रवाई नहीं करने के बदले आरोपी के भाई से ₹60,000 रिश्वत मांगी थी। बकौल पुलिस, रिश्वत देने वाले शख्स ने एसीबी से शिकायत की थी।

Load More