राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर जेसीबी मशीन चलाता दिखा शख्स, वीडियो हुआ वायरल
जोधपुर (राजस्थान) के लूणी स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर जेसीबी मशीन चलाते एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टेशन पर पटरियां बदलने का काम चल रहा है जिसमें जेसीबी मशीन की मदद ली जा रही है। वहीं, वीडियो में रेलवे स्टेशन पर कोई भी सुरक्षाकर्मी तैनात नज़र नहीं आ रहा है।