राजस्थान में रैली में वसुंधरा का भाषण न होने पर गृह मंत्री अमित शाह ने मंच संचालक को टोका
राजस्थान के उदयपुर में हुई बीजेपी की रैली में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का भाषण न होने पर मंच पर मौजूद गृह मंत्री अमित शाह ने संचालन कर रहे नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठाैड़ को टोक दिया। सामने आए वीडियो में भाषण देने के लिए खुद का नाम लिए जाने पर शाह पहले वसुंधरा का भाषण कराने की बात कहते दिखे।