राजस्थान में रोडवेज़ बस से महिला के ₹65 लाख के ज़ेवर हुए चोरी
कोटा (राजस्थान) में शुक्रवार को रोडवेज़ बस में सफर कर रही एक 40-वर्षीय महिला का सूटकेस चोरी हो गया जिसमें ₹65 लाख के ज़ेवरात थे। महिला के मुताबिक, सूटकेस में 100 तोला सोने के ज़ेवरात सहित चांदी के वर्क की महंगी पोशाकें व अन्य सामान था। बकौल पीड़िता, वह ज़ेवर लेकर एक रिश्तेदार के घर शादी में गई हुई थी।