राजस्थान में लड़की को ढूंढने के लिए पुलिसकर्मी ने उसके मज़दूर पिता से लिए ₹15,000
जोधपुर (राजस्थान) में एक मज़दूर की नाबालिग बेटी को ढूंढने के लिए एक पुलिसकर्मी पर ₹15,000 लेने का आरोप लगा है। कई दिनों तक केस दर्ज व कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की जिसके बाद मामले में केस दर्ज हुआ। बकौल पीड़ित, असलम नामक शख्स शादी की नीयत से लड़की को भगाकर ले गया है।