राजस्थान में लॉरेंस के नाम पर ₹20 करोड़ मांगने के केस में महंत के सचिव समेत 7 लोग हुए अरेस्ट

सवाई माधोपुर (राजस्थान) में रहने वाले महंत बालकानंद गिरि से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर ₹20 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में महंत के निजी सचिव समेत 7 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि निजी सचिव को महंत के पास नकदी होने की जानकारी थी इसलिए उसने अपने एक साथी से फोन करवाकर धमकी दी।

Load More