राजस्थान में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर लगाई गई रोक

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) विशाल बंसल ने कहा कि राज्य में दो चरणों के तहत होने वाले चुनावों में स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त और पारदर्शी तरीके से मतदान कराने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

Load More