राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए ड्यूटी पर जाते समय मतदान कर्मी की हार्ट अटैक से हुई मौत
राजस्थान में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है जिसे लेकर गुरुवार को चूरू में चुनावी ड्यूटी के लिए जाते समय पोलिंग पार्टी के एक सदस्य की हार्ट अटैक से मौत हो गई। एक अधिकारी के अनुसार, मतदान कर्मी वन विभाग में कार्यरत था व मतदान केंद्र रवाना होते समय उसकी तबीयत बिगड़ गई थी।