राजस्थान में लोन के पैसों से झुमके दिलाने की पत्नी की मांग से परेशान होकर शख्स ने की खुदकुशी
कोटा (राजस्थान) में पत्नी द्वारा कथित तौर पर सोने के झुमके दिलाने की मांग किए जाने से परेशान होकर एक शख्स ने आत्महत्या कर ली है। मृतक के भाई के मुताबिक, उसने और उसके भाई ने बिज़नेस शुरू करने के लिए ₹1.5 लाख का लोन लिया था और उसकी पत्नी इनमें से ₹20,000 के झुमके दिलाने को कह रही थी।