राजस्थान में वायु सेना के इमरजेंसी लैंडिंग के अभ्यास के दौरान एयर स्ट्रिप पर पहुंचा बैल
राजस्थान के संचौर में एक हाईवे पर बनी करीब 3 किलोमीटर की एयर स्ट्रिप पर सोमवार को वायु सेना ने विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग का अभ्यास किया। इस दौरान सी295 एयरक्राफ्ट की लैंडिंग के बाद एयर स्ट्रिप पर अचानक एक बैल पहुंच गया जिसका वीडियो सामने आया है। मौके पर मौजूद कमांडोज़ ने बैल को एयर स्ट्रिप से दूर किया।