राजस्थान में वायुसेना ने किया अभ्यास, राफेल समेत 120 विमानों ने किया शक्ति प्रदर्शन

जैसलमेर (राजस्थान) में पाकिस्तान बॉर्डर के पास शनिवार को भारतीय वायुसेना ने 'वायु शक्ति-24' अभ्यास का आयोजन किया। इसमें राफेल, एसयू-30 एमकेआई, मिग-29, मिराज-2000 और तेजस सहित 120 विमानों ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम करीब 2 घंटे तक चला और इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Load More