राजस्थान में विकसित होने जा रहे 'ग्रीन लंग्स' क्या हैं और ये कहां-कहां विकसित होंगे?
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 13 जगहों पर 'ग्रीन लंग्स' यानी वन क्षेत्र विकसित करने के लिए ₹19 करोड़ मंज़ूर किए हैं। इन जगहों में मूंगस्का (अलवर), राजगढ़ (चूरू), मंगलवाड़ (चित्तौड़गढ़), नाथद्वारा , गणेश टेकड़ी (राजसमंद), खैरखेड़ी (बारां), श्यामपुरा (बांसवाड़ा), किला ब्लॉक (चित्तौड़गढ़), नीलकंठ महादेव (दौसा), कानोता बांध (जयपुर), बांदरिया मगरा (राजसमंद) और कच्चा बांध क्षेत्र (टोंक) शामिल हैं।