राजस्थान में विदेशी महिला को गलत तरीके से पकड़ता दिखा शख्स, वीडियो आया सामने
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने जयपुर (राजस्थान) में एक विदेशी महिला को उसकी मर्ज़ी के बिना गलत तरीके से पकड़ रहे एक शख्स का वीडियो शेयर किया है। मालीवाल ने ट्विटर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग की। मालीवाल ने कहा, "इससे देश की छवि खराब होती है।"