राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का किया गया प्रकाशन

चुनाव आयोग ने राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम फोटो मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (राजस्थान) प्रवीण गुप्ता ने बताया कि इस बार चुनाव में 5.26 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आयोग के मुताबिक, 2018 के विधानसभा चुनावों की तुलना में इस बार राज्य में 48.91 लाख मतदाता बढ़े हैं।

Load More