राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए किस ज़िले व सीट में सर्वाधिक और सबसे कम हुआ मतदान?
राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों पर शनिवार को कुल 74.13% मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के अनुसार, जैसलमेर ज़िले में सर्वाधिक 82.32% जबकि पाली ज़िले में सबसे कम 65.12% मतदान हुआ और पोखरण विधानसभा सीट पर सर्वाधिक 87.79% जबकि सुमेरपुर सीट पर सबसे कम 60.05% वोटिंग हुई। गौरतलब है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में राजस्थान में 74.06% वोटिंग हुई थी।