राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर 4,921 फीट की ऊंचाई पर पहली बार बनाया गया मतदान केंद्र
राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया है कि सिरोही के आबू-पिंडवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 4,921 फीट की ऊंचाई पर स्थित शेरगांव के लोग पहली बार अपने गांव में मतदान कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदान कराने वाले कर्मी करीब 18 किलोमीटर पैदल चलकर वहां बनाए गए मतदान केंद्र तक पहुंचेंगे। बकौल गुप्ता, शेरगांव में 117 मतदाता हैं।