राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले आरएलपी के प्रदेश उपाध्यक्ष बीजेपी में हुए शामिल
राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भील ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल हुए। चित्तौड़गढ़ से बीजेपी प्रत्याशी नरपत सिंह के कार्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भील को पार्टी की सदस्यता दिलाई। गौरतलब है, भील 2018 में निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं।