राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का हुआ निधन
करणपुर (राजस्थान) से विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर (75) का निधन हो गया है। किडनी की समस्या के चलते बीते दिनों कुन्नर को एम्स (दिल्ली) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके निधन पर शोक जताते हुए पर लिखा, "कुन्नर साहब का निधन कांग्रेस पार्टी एवं राजस्थान की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।