राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले 'लाल डायरी' के कुछ पन्ने हुए सोशल मीडिया पर वायरल
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले 'लाल डायरी' के कुछ कथित पन्ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें से एक पन्ने पर वैभव गहलोत के हवाले से कहा गया है कि 'पापा (मुख्यमंत्री अशोक गहलोत) सरकार रिपीट नहीं कर पाएंगे यह लिखकर दे देता हूं'।