राजस्थान में विधायक कैलाश मेघवाल को बीजेपी ने किया निलंबित

बीजेपी ने बुधवार को शाहपुरा (राजस्थान) से अपने विधायक कैलाश मेघवाल (89) को निलंबित कर दिया। गौरतलब है, मेघवाल ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को 'भ्रष्ट नंबर 1' कहा था जिसके बाद बीजेपी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। निलंबन के बाद मेघवाल ने कहा, "मैं चुनाव लड़ूंगा और बीजेपी उम्मीदवार को हज़ारों वोटों से हराऊंगा।"

Load More