राजस्थान में विधायक खरीद-फरोख्त के मामले में एचसी ने केंद्रीय मंत्री शेखावत को भेजा नोटिस

राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में हाईकोर्ट की जयपुर बेंच ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को गुरुवार को नोटिस जारी किया। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में अपील दायर कर केंद्रीय मंत्री के वॉयस सैंपल लेने की इजाज़त मांगी थी जिसपर नोटिस जारी करते हुए कोर्ट ने 4 हफ्ते में केंद्रीय मंत्री से जवाब मांगा है।

Load More