राजस्थान में विधायक चुने गए हनुमान बेनीवाल ने छोड़ी लोकसभा की सदस्यता

राजस्थान की खींवसर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। नागौर (राजस्थान) से सांसद बेनीवाल ने शनिवार को 'X' पर लिखा, "शुक्रवार शाम को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर मैंने संसद सदस्यता से त्यागपत्र दिया!" बेनीवाल 2,000 मतों से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं।

Load More