राजस्थान में विपक्ष के नेता राठौर साहब को झूठ बोलने में गोल्ड मेडल मिलना चाहिए: खाचरियावास
राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कथित लाल डायरी वाले मामले पर कहा है, "बीजेपी के नेता झूठ के जेनरेटर हैं। राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता (राजेंद्र सिंह) राठौड़ साहब को झूठ बोलने में गोल्ड मेडल मिलना चाहिए।" उन्होंने कहा, "बीजेपी के लोगों को डायरी लेकर आनी चाहिए, इतने दिनों से डायरी दिखाई क्यों नहीं?"