राजस्थान में विवाद के बाद घर के बाहर खड़े लोगों को शख्स ने कार से रौंदा
बहरोड़ (राजस्थान) में एक शख्स ने घर के बाहर खड़े कुछ लोगों को कार से रौंद दिया जिसमें कम-से-कम 5 लोग घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर 2 पक्षों के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में दोनों पक्षों ने केस दर्ज करवाया है।