राजस्थान में वीडियो पर छात्रों के गंदे कमेंट्स से परेशान 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, बची जान
जयपुर (राजस्थान) में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपने वीडियो पर साथी छात्रों के गंदे कमेंट्स से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, लंच के दौरान साथियों ने छात्रा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। पीड़िता के पिता के मुताबिक, अस्पताल में 5 दिन बाद छात्रा को होश आया था।