राजस्थान में वॉरंट लेकर आए कॉन्स्टेबल को फायर अफसर ने 2 घंटे तक बनाया बंधक, की पिटाई

जयपुर (राजस्थान) के शिप्रापथ में अग्निशमन विभाग के अफसर ने एसीबी में तैनात 48-वर्षीय कॉन्स्टेबल से मारपीट की है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी के खिलाफ एक केस में जारी ज़मानती वॉरंट लेकर पीड़ित कॉन्स्टेबल उनके घर गया था। आरोपी ने ज़मानत मुचलका भरने के बहाने कॉन्स्टेबल को घर में बुलाकर 2 घंटे तक बंधक बनाकर रखा और उसकी पिटाई की।

Load More