राजस्थान में शख्स ने कमरे में बंद कर किया अपनी बेटी का रेप, मां-बहन व पड़ोसियों ने छुड़ाया
डूंगरपुर (राजस्थान) में बुधवार को एक शख्स ने कमरे में बंद कर अपनी 19 वर्षीय बेटी का कथित तौर पर रेप किया और लड़की के चिल्लाने पर उसकी मां-बहन व पड़ोसियों ने पहुंचकर उसे छुड़ाया। वहीं, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।